मुंगेली, 03 जून 2025/sns/- जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित होने वाला जनदर्शन इस सप्ताह बुधवार 04 जून को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण कार्य के कारण इस सप्ताह का जनदर्शन मंगलवार के बजाय बुधवार को संपन्न होगा। कलेक्टर ने जनदर्शन में अधिक से अधिक आमजन को भाग लेने और अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनका शीघ्र समाधान करने का प्रभावी माध्यम है। शासन की मंशा है कि जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण किया जाए। इस संबंध में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर जनदर्शन स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए उचित समाधान सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के छोटे-छोटे सपने पूरे करने में बन रही मददगार: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
दो वर्षो में हितग्राहियों को किया गया लगभग 380 करोड़ रूपए का भुगतान खेतों से गौठानों तक पैरा लाने का प्रबंध करें, स्वावलंबी गौठानों की संख्या बढ़ाएं मुख्यमंत्री ने आज हितग्राहियों के खातों में 5 करोड़ 99 लाख रूपए का किया ऑनलाईन अंतरण गोबर विक्रेताओं को अब तक 192.86 करोड़ रूपए का भुगतान गौठान समितियों […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा के अवसर पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त
मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद 70 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिले 1-1 हजार रुपए रायपुर 02 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में […]
आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार,13 जनवरी 2023/प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एक परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत 12 जनवरी 2023 को सहायता राशि मंजूर की है। योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही में शोभाराम घृतलहरे पिता महेत्तर, निवासी ग्राम तुलसी, तहसील […]