मोहला, 30 मई 2025/sns/- अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले ने जिला कार्यालय परिसर से कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीनों विकासखंड के लिए एक-एक अभियान रथ गांव-गांव में पहुंचकर विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को जागरूक करने का कार्य करेगा। अभियान के अंतर्गत खरीफ मौसम के प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकी के प्रति किसानों को जागरूक करेगा। इसी प्रकार किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी तथा नीतियों के बारे में जागरूक करेगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के फसल वार अनुशंसित मांग अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक करेगा।
संबंधित खबरें
एकलव्य विद्यालय भवन का शिलान्यास आज
अम्बिकापुर, नवम्बर 2022/ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह के कर कमलों द्वारा एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम व सरपंच श्रीमती सुशीला पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति में एक्लव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का शिलान्यास 19 नवम्बर को होगा।सहायक आयुक्त […]
जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है: मुख्यमंत्री श्री साय
राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए प्रतिभावान खिलाड़ी जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी : खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा
सड़क दुर्घटना से मृतक के आश्रित को सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर / जनवरी 2022ः- कांकेर तहसील अंतर्गत मांझापारा निवासी प्रांजल झा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर डाॅ. कल्पना ध्रुव द्वारा मृतक के आश्रित श्रीमती बरखा झा के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार […]