राजनांदगांव, 27 मई 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 2 पक्का मकान आंशिक व टीन शेड क्षति होने पर 13 हजार रूपए, आग से जलने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, आग से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 2500 रूपए, तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूप, नदी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत सर्पदंश से 2 जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए आपदा प्रभावितों एवं उनके परिजनों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।