छत्तीसगढ़

पंजीकृत श्रमिक बैंक खाते में आधार लिंक होना अनिवार्य

बलौदाबाजार, 27 मई 2025/sns/- श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न मंडल के अंतर्गत योजनाओं की राशि 17 सितंबर 2024 से डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खाते में स्थानांतरित किया जा रहा है।बहुत से ऐसे श्रमिक जिनका आधार एवं बैंक खाता पंजीयन में उपलब्ध नही होने तथा बैंक खाता आधार से लिंक नही होने के कारण डीबीटी (प्रत्यक्ष अंतरण) होने में असूविधा हो रही है। श्रम विभाग में पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिनका पंजीयन कार्ड में बैंक खाता नंबर एवं आधार दर्ज नही हैं बैंक खाता आधार से लिंक कराकर व अपने आश्रितो जैसे- पिता/पति, पत्नि, पुत्र-पुत्री के बैंक खाते में आधार लिंक कराना जरुरी है।
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा, समस्त विकासखंड में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र,श्रमेव जयते मोबाईल एप्प, विभागीय वेबसाईट https://shramevjayate.cg.gov.in एवं लोक सेवा केन्द्र के माध्यम श्रमिक पंजीयन कार्ड में जाकर संशोधन करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *