मोहला, 16 मई 2025/ sns/- शारीरिक रूप से 90 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग बच्ची के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या के कार्यों के लिए मां पर निर्भर रहना पड़ता था। सुबह से लेकर शाम रात तक मां की सहायता के बिना वह कहीं भी आने-जाने में पूर्ण रूप से असमर्थ थी। अपनी बेटी की इस पीड़ा को देखते हुए मां ने सुशासन तिहार में व्हीलचेयर की मांग संबंधी आवेदन प्रेषित की थी। मां श्रीमती सगनी बाई की गुहार पर समाज कल्याण विभाग द्वारा निशुल्क व्हीलचेयर प्रदान किया गया है। निशुल्क का व्हीलचेयर मिलने से मरारटोला निवासी कुमारी प्रतिमा कोमरे के जीवन में एक नया मोड़ आया है। अब वह व्हीलचेयर मिलने से अपने दैनिक दिनचर्या के कार्यों को खुद से कर सकेगी। व्हिलचेयर मिलने पर उसकी मां ने बताया कि वह आर्थिक रूप से व्हीलचेयर क्रय करने में समर्थ नहीं थी। ऐसे में उन्हें निशुल्क व्हीलचेयर मिलना उनके परिवार के लिए खुशी की बात है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया है।