बिलासपुर, 09 मई 2025/sns/- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी श्री संजय अग्रवाल रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करने हेतु स्वयं उपस्थित रहे। रक्तदान में जिला चिकित्सालय, एकता ब्लड बैंक एवं सिम्स की टीम उपस्थित रही। रक्तदान कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. बी. एल. गोयल, नोडल अधिकारी डॉ. एम. ए. जीवनी, कोषाध्यक्ष श्री अमरजीत दुआ, जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना, प्रभारी रेड क्रॉस मेडिकल शॉप आदित्य पांडे, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत, श्रीमती गीतेश्वरी चंद्र, ममता लहरे आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने ग्राम अंजोरा के वृंदावन गौठान का किया निरीक्षण
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने आज राजनांदगांव विकासखंड स्थित ग्राम अंजोरा के वृंदावन गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां वर्मी कम्पोस्ट, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजनांतर्गत वृक्षारोपण, मशरूम शेड, मछली पालन, सामुदायिक बाड़ी में गेंदा, पपीता, अमरूद की खेती तथा बाड़ी में साग-सब्जी के फसल का अवलोकन किया। श्री […]
उपमुख्यमंत्री ने दीपावली पर सहसपुर लोहारा में रखी विकास की नींव, करोड़ की लागत से होगा नगर का विकास
उपमुख्यमंत्री ने दीपावली पर लोहारा नगर पंचायत को दी 2 करोड़ 7 लाख रूपए की विकास कार्यों की सौगात दी कवर्धा, अक्टूबर 2024/sns/ दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में जनता की उम्मीदों के अनुरूप 2 करोड़ 7 लाख 51 हजार रुपये की […]
धान खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्था से खुशहाल हुये किसान बारदाना की पर्याप्त व्यवस्था, टोकन की सुलभता एवं धान के पैसों से किसानो के चेहरे पर आई मुस्कान
बीजापुर दिसंबर 2024/sns/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का महापर्व जारी है । बीजापुर में धान खरीदी हेतु संग्रहण केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था से किसान खुशहाल नजर आ रहे है। वहीं सुगमतापूर्वक धान बेचकर किसान अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे है।बीजापुर संग्रहण केन्द्र में जैतालूर के किसान गंगाधर ठाकुर ने बताया कि […]