सुशासन तिहार के तीसरे चरण के क्विज-प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तेलीबांधा तालाब परिसर में उमड़ी भीड़
मनोरंजक गतिविधियों का आम नागरिकों ने उठाया लुफ्त
विभिन्न स्पर्धाओं में युवाओं से लेकर वृद्धजनों ने प्रतिभागिता में लिया हिस्सा, डिस्काउंट कूपन पाकर खिल उठे चेहरे
रायपुर 6 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में तेलीबांधा तालाब परिसर में क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आम लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं। उत्साह के साथ लोगों ने बढ़कर-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर वृद्धजनों ने सवालों के जवाब दिए। उन्हें पुरस्कार के तौर पर फूड डिस्काउंट कूपन दिया गया। कूपन पाकर प्रतिभागियों का चेहरा खिल उठा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब परिसर में क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां पर शासकीय योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कुर्सी दौड़ से लेकर कई तरह के मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होने से लोग उत्साहित नजर आए। शासकीय योजनाओं के लाभ भी आमजनों को बताए गए। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस दौरान शासकीय योजनाओं से संबंधित ब्रोसर एवं जनंसपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी सहित आमजन उपस्थित थे।


