छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित

सुकमा, 04 मई 2025/ sns/- जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोरनापाल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुकानार एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोंगपाल में शैक्षिक पदों पर भर्ती किये जाने हेतु विज्ञापन जारी कर इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। दावा/आपत्ति के निराकरण पश्चात् पात्र-अपात्र एवं पात्र अभ्यर्थियों का वरीयता कम अनुसार सूची जारी की गई है। जिसे सुकमा जिले के वेबसाइट www.sukma.gov.in पर प्रकाशित की गई है। शैक्षिक पद व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के पदों में साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों के कौशल परीक्षा का आयोजन 10 मई को निर्धारित किया गया है।
 इसी प्रकार जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छिंदगढ़ में शैक्षिक पदों व्याख्याता, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला शिक्षक, ग्रंथापाल के पदों में साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों के कौशल परीक्षा का आयोजन 09 मई को और ग़ैर शैक्षिक पद सहायक ग्रेड 02 के पद के लिए 12 मई निर्धारित किया गया है।
साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों को स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास सुकमा में निर्धारित समय से 1 घण्टा पूर्व साक्षात्कार हेतु अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *