छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का किया गया सम्मान जिले के 671 श्रमिक विभिन्न योजनाओं के तहत हुए लाभान्वित अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का किया गया सम्मान

बलौदाबाजार, 02 मई 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाक़क्ष में श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत श्रमिको को चेक वितरित किया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा जिले के 671 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 1करोड़ 35 लाख 88 हजार 974 रुपये का डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में अंतरित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने जल संचायन की शपथ भी दिलाई।

कलेक्टर श्री सोनी ने श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि श्रम से ही देश -दुनिया में विकास आगे बढ़ रहा है। श्रमिक अपने श्रम से बड़े -बड़े निर्माण कार्य को अंजाम दे कर देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं । आज का दिन उनके श्रम का सम्मान करने का दिन है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित किये जा रहे हैं। उन योजनाओं से हर श्रमिक को पात्रता अनुसार लाभान्वित करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सभी श्रमिक अपनी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ जरूर लें। उन्होंने श्रमिकों को संगठित और असंगठित क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अलग- अलग क्षेत्र हैं कार्य की प्रकृति और नियोजन अनुसार पंजीयन के पश्चात श्रम कार्ड बनता है। इसमें किसी प्रकार से भ्रमित न हो और श्रम कार्ड में अनावश्यक परिवर्तन न कराये। उन्होंने श्रम विभग के अधिकारियो को योजनाओं की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिये।

बताया गया कि मिनीमाता महतारी जतन योजना 30 हितग्राही,मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 38 हितग्राही, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 374 हितग्राही, मुख्यमंत्री श्रमिक सायकल सहायता योजना 186 हितग्राही,मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना 36 हितग्राही, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 2 हितग्राही,
असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना 5 हितग्राही लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सीमा ठाकुर, श्रम पदाधिकारी सूरज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *