छत्तीसगढ़

लिपिकीय संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी के पद पर पदस्थ कर्मचारियों की अनंतिम पदक्रम सूची जारी


अम्बिकापुर, 30 अप्रैल 2025/ sns/- जिले के अपर कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन राजस्व पदस्थापनाधीन कार्यरत लिपिकीय संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी के (स्टेनोग्राफर वर्ग-1, वर्ग-2, वर्ग-3, तथा अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, स्टेनो टायपिस्ट, वाहन चालक, भृत्य एवं फर्राश) के पद पर पदस्थ कर्मचारियों का 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में अनंतिम रूप तैयार कर प्रकाशित किया गया है।
पदक्रम सूची के कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों एवं जानकारी के आधार पर त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया गया है। किन्तु इसमें त्रुटि की संभावना हो सकती है। उन्होंने सर्व सम्बन्धितों को पत्र जारी कर कहा है कि प्रविष्टियों का मिलान कार्यालय में उपलब्ध सेवा अभिलेखों से कराने के साथ ही संबंधित कर्मचारी को टीप कराते हुए, अपनी तथा संबंधित कर्मचारी की आपत्ति से 15 दिवस के भीतर अवगत कराने कहा है। ताकि अंतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन शीघ्रता से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *