जांजगीर-चांपा, 17 अप्रैल 2025/ sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चांपा (छ०ग०) अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पचोरी 02 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद एवं आंगनबाड़ी केंद्र कपिस्दा केंद्र 01 व कपिस्दा केंद्र 02 सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के रिक्त पद पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा आवेदिकाओं द्वारा प्राप्त किये गये अंकों के आधार पर प्रथम (प्राविधिक) योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह में प्रकाशित कर दिया गया है। जिस किसी अभ्यार्थियों को प्राविधिक सूची में आपत्ति हो तो वे 25 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय पर सप्रमाण दावा-आपत्ति कर एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह में लिखित में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। उसके उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह से संपर्क किया जा सकता है।
