जांजगीर-चांपा,17 अप्रैल 2025/ sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न थीमों पर गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि पोषण पखवाड़ा अंतर्गत जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) जांजगीर में बच्चों में मोटापा (ओबेसिटी) की रोकथाम थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली हेतु पौष्टिक आहार, पोषण बच्चों में मोटापा भी कुपोषण का एक रूप है, आवश्यकता से अधिक पोषण तत्व तथा बच्चे अपना अधिकतर समय मोबाईल, टी.वी. आदि देखने में बीताने लगे है, जिससे उनकी शारीरिक ऊर्जा खर्च नही होती है इस कारण भी बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है। कार्यक्रम में स्वस्थ जीवन शैली के लिये स्वच्छता, पौष्टिक आहार घर में बने खाद्य पदार्थों व स्थानीय सब्जी, भाजी व मौसमी फल को अपने खान-पान में शामिल करने हेतु प्रोत्साहित किया व बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ घरेलू हिंसा, लैंिगंक उत्पीड़न, लिंग भेद के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिले के शेष बचे अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण 16 अक्टूबर से प्रारंभ
कवर्धा, 14 अक्टूबर 2024। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा में अंशधारी गन्ना उत्पादक अंशधारी सदस्यों को रियायती दर राशि 25 रूपए प्रति किग्रा पर शक्कर का वितरण का शुभांरभ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा प्रारंभ किया गया था। कारखाना द्वारा पहले गन्ना उत्पादक अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण […]
13 सितम्बर को कांटाहरदी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित,अब 19 सितम्बर को होगा शिविर
रायगढ़, 06 सितम्बर 2024/sns/- जनपद पंचायत रायगढ़ के ग्राम-कांटाहरदी में आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उक्त शिविर अब 19 सितम्बर 2024 को आयोजित होगी।
विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम 24 फरवरी को
जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम सुकमा में होगा कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्था के लिया जायजासुकमा, 23 फरवरी 2024/ विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ का कार्यक्रम 24 फरवरी को आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे। यह कार्यक्रम […]