छत्तीसगढ़

गुमशुदा जलधर प्रधान की तलाश जारी  


रायगढ़, 12 अप्रैल 2025/ sns/- रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में जलधर नामक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। जलधर प्रधान, जो 42 वर्षीय हैं और ननसियां जूटमिल रायगढ़ के निवासी हैं, 3 जनवरी 2018 को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। उनकी पत्नी बोट कुमारी ने 6 जनवरी 2018 को जूटमिल थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस थाना प्रभारी जूटमिल, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जूटमिल रायगढ़ प्रार्थिया बोट कुमारी पति जलंधर प्रधान उम्र 35 वर्ष साकिन ननसियां जूटमिल रायगढ़ द्वारा 6 जनवरी 2018 को थाना उपस्थित आकर गुम इंसान की जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका पति जलधर प्रधान पिता जोतराम प्रधान उम्र 42 वर्ष साकिन ननसियां जूटमिल रायगढ़ से 3 जनवरी 2018 के दिन 100 बजे घर से बिना बताये कही चला गया है। आसपास व रिश्तेदारो में पता साजी किया गया कही पता नही चलने पर गुम इंसान क्र. 03/2018 दिनांक 6.01.2018 को प्रार्थिया के सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी किया जा रहा हैं। गुम इंसान की मानसिक स्थिति ठीक नही है। 12 वीं पढ़ा है, शराब पीता है। पैर में माशा जैसे निशान उडिय़ा/छत्तीसगढ़ी बोलता है। की पतासाजी हेतु जिले के सर्व थाना/चौकी प्रभारी को वितंतु संदेश के माध्यम से पतासाजी हेतु प्रतिवेदन वायर लेस आफिस रायगढ़ के माध्यम से भेजी गई है। अभी तक गुम इंसान का कोई पता नही चल रहा है। गुम इंसान का हुलिया-रंग सांवला, ऊंचाई करीबन 5 फीट, चेहरा गोल, बाल काला दुबला पतला, नीला रंग का लोअर पेंट कत्था रंग का टी शर्ट पहना है। 12 वीं पड़ा है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शराब पीता है। पैर में माशा जैसे निशान उडिय़ा/छत्तीसगढ़ी बोलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *