जांजगीर-चांपा, 07 अप्रैल 2024/sns/- कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणियों के आम/कटहल/लीची फलबहार वर्ष 2024-25 की नीलामी किया जाना है। सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग ने बताया कि विकासखण्ड पामगढ के शासकीय उद्यान रोपणी मुड़पार में 11 अप्रैल को, विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय उद्यान रोपणी करनौद में 16 अप्रैल को, विकासखंड नवागढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी पुटपुरा में 17 अप्रैल को एवं विकासखंड पामगढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी अमोरा में 22 अप्रैल को दोपहर 02 बजे से स्थान शासकीय उद्यान रोपणी करनौद वि.ख. बम्हनीडीह को छोड़कर शेष रोपणियों में उद्यान अधीक्षक कार्यालय में रखी है तथा शासकीय उद्यान रोपणी करनौद वि.ख. बम्हनीडीह का निलामी कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला जांजगीर चांपा में दोपहर 02 बजे रखी गई है। नीलामी मुहरबंद निविदा के आधार से की जाएगी। जो व्यक्ति नीलामी में भाग लेना चाहते है। नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम एवं शर्तें व आम/कटहल/लीची फल बहार का अवलोकन संबंधित विकास खण्ड के शासकीय उद्यान रोपणिओ में आकर अवलोकन कर सकते है तथा फलाहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। जिसका अमानत राशि क्रमशः 40 हजार, 40 हजार, 30 हजार, 25 हजार रुपए रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर तथा संबंधित शासकीय उद्यान में संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कबीरधाम जिले के 200 स्कूलों में विद्यार्थियों ने किया न्यौता भोजन
कलेक्टर श्री महोबे, जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने स्कूलों में पहंचकर स्कूली विद्यार्थियों को न्यौता भोजन कराया कवर्धा, फरवरी 2024। कबीरधाम जिले में राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित न्यौता भोजन कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन शुरू हो गया है। जिले के विकासखंड कवर्धा, […]
आबकारी विभाग द्वारा 68.22 बल्क लीटर मदिरा जप्त किया गया
दुर्ग, फरवरी 2023/कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी, जिला-दुर्ग के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब धारण, विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 3 अलग-अलग प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें ग्राम तरकोरी पोस्ट- धमधा, के अधिपत्य से 100 नग पाव (मात्रा 18 बल्क लीटर) विदेशी मदिरा गोवा […]
राज्य प्रशासनिक सेवा के 06 अधिकारियों के तबादले
राज्य प्रशासनिक सेवा के 06 अधिकारियों के तबादले सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर, 15 अप्रैल 2025/ सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 06 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर राज्य शासन ने स्थानांतरित किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश […]