मुंगेली, 28 मार्च 2025/sms/- त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 में निर्वाचित सरपंचों के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सरपंचों को पंचायत संचालन की डिजिटल प्रक्रियाओं से जोड़कर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने पंचायत प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि सरपंच ग्राम पंचायत का मुखिया होता है और उसके नेतृत्व में ही गांव का विकास संभव है। उन्होंने सरपंचों को अपने व्यवहार में शिष्टाचार और जनता से संवाद स्थापित करने की सलाह दी, जिससे वे अपने कार्यकाल में लोकप्रियता हासिल कर बार-बार चुने जा सकें। उन्होंने विशेष रूप से महिला सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि वे न केवल पंचायत का नेतृत्व कर रही हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक हैं। उन्होंने महिला सरपंचों को समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने सरपंचों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरपंच गांव का प्रमुख होता है और उसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। प्रशिक्षण में सरपंचों को पंचायत योजनाओं की रूपरेखा, ई-ग्राम पोर्टल पर डेटा अद्यतन करने की प्रक्रिया, जेम पोर्टल में पंजीकरण, डिजिटल भुगतान प्रणाली, और डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की जानकारी दी गई। इसके अलावा, पंचायत प्रशासन में निर्णय लेने की प्रक्रिया और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उपसंचालक भूमिका देसाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
विद्युत विकास कार्यो के लिए मिली 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति
राजनांदगांव जिले के लगभग 30 हजार किसानों एवं उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका लाभराजनांदगांव मार्च 2025/sns/ मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव, जिले में विद्युत विकास कार्यो के लिए 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे ग्रामीण अंचलों में विद्यमान विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता आवर्धन तथा अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों […]
जिला स्तरीय कोविड माॅनिटरिंग सेल पुनः शुरू कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन से बचाव हेतु प्रशासन सतर्क
अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/ कोरोना के तीसरे लहर और कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्राॅन के बढ़ते खतरे तथा कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बचाव एवं नियंत्रण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल को पुनः सक्रिय कर जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति […]
मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए सोमवार को बाबा भोरमदेव का करेंगे विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक
कवर्धा, 5 अगस्त 2024/sns/-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सोमवार 5 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर आना प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय हैलीकॉप्टर से लगभग 7 बजे भोरमदेव पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी रहेंगे। हैलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर पहुँच कर पवित्र […]