सारंगढ़ बिलाईगढ़ मार्च 2025/sns/ अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे (आईएएस) ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व निरीक्षकों (आरआई) के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर ने जिले में विभिन्न योजनाओं से जुड़े राजस्व कार्यों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पटवारी से जुड़े कार्यों का मॉनिटरिंग नियमित करें। केंद्र और राज्य सरकार की योजना जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक का फॉर्मर रजिस्टेशन, राजस्व कार्य नामांतरण, त्रुटि सुधार, रबी फसल का रकबा आदि कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को मुनादी के साथ साथ किसान उस स्थल में पहुंचे, जहां सीएससी ऑपरेटर को बिठाया गया है। इन किसानों को स्थल में लाने के लिए राजस्व अमले को पूरा करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर सर्वे ने फील्ड में जाकर कृषि विस्तार अधिकारी, फॉर्मर रजिस्ट्रेशन सहित राजस्व कार्य का आकस्मिक निरीक्षण करें। इस अवसर पर देवमती सिदार, दिनेश, दीपक पटेल सहित अन्य राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार सहायक कलेक्टर को सौंपा गया प्रभार
दुर्ग, दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ वर्ष 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अभ्यास हेतु 23 दिसंबर 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक एक सप्ताह की अवधि के […]
आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने वाले मेसर्स झूलेलाल कृषि सेवा केंद्र में खाद बिक्री पर लगा प्रतिबंध
अम्बिकापुर जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में जिले में कृषि विभाग की टीम द्वारा अम्बिकापुर के कृषि सामग्री विक्रेता दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उर्वरक निरीक्षक अम्बिकापुर श्री जे.आलम एवं उनकी टीम द्वारा विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम सोहगा स्थित मेसर्स झूलेलाल […]
लगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान के रकबे का किया समर्पण, संयुक्त सत्यापन टीम ने फिर की कार्रवाई
बिलासपुर, 23 जनवरी 2025/sns/- धान खरीदी के सत्यापन के लिए बनी संयुक्त टीम ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने लगभग 70 लाख रुपए के 2238 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण किया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। राज्य सरकार ने 31 जनवरी तक धान […]