अम्बिकापुर फरवरी 2025/sns/ नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के स्वामित्व के गांधी स्टेडियम के समीप पूर्व में संचालित अग्निशमन केन्द्र में भूतल पर बनी दुकानों का आबंटन निर्धारित प्रीमियम तथा मासिक किराये पर किये जाने हेतु शील्ड ऑफर आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा 17 मार्च 2025 को अपरान्ह 03ः00 बजे तक निर्धारित प्रारूप में शील्ड ऑफर भेज सकते हैं। प्राप्त ऑफर 17 मार्च 2025 को उपस्थित ऑफरदाताओं के समक्ष अपरान्ह 04ः30 बजे खोले जायेंगे। 13 मार्च 2025 तक ऑफर प्रपत्र का निर्धारित शुल्क भुगतान उपरान्त निगम के राजस्व कार्यालय केदारपुर स्थित प्रशासनिक भवन के राजस्व शाखा से ऑफर प्रपत्र प्राप्त किये जा सकते हैं। ऑफर प्रपत्र के साथ निगम का कोई बकाया नहीं प्रमाण-पत्र एवं जमा अमानत राशि बैंक ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक, जो आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के पक्ष में देय हो संलग्न करना अनिवार्य होगा। अपूर्ण एवं बिना अमानत राशि जमा किये तथा निर्धारित तिथि एवं समय अवधि समाप्ति के पश्चात तथा निर्धारित प्रीमियम से कम प्रीमियम राशि का कोई भी ऑफर स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। प्राप्त ऑफर को किसी भी स्तर पर स्थगित करने या स्वीकृत/अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार आयुक्त/महापौर, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के पास सुरक्षित होगा।
संबंधित खबरें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के समंबन्ध में दी गई जानकारी बलौदाबाजार 05 जनवरी 2024/ प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता जैन ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 कार्यक्रम एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संबंध में जानकारी दी। बैठक में उन्होंने […]
कलेक्टर श्री बंसल ने किया जिला सहकारी बैंक के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन
जगदलपुर, जनवरी 2022/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर द्वारा वर्ष 2022 हेतु आमचो बस्तर के पृष्ठभूमि में तैयार कलैण्डर का विमोचन आज कलेक्टोरेट में कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के प्राधिकृत अधिकारी श्री रजत बंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत बस्तर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी, […]
राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में बीजापुर के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर
बीजापुर, 14 सितम्बर 2024/sns/- 24वीं राज्यस्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता 2024 08 सितम्बर 2024 से 11 सितम्बर 2024 जो जगदलपुर के प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें बस्तर संभाग से बीजापुर जिले के 6 खिलाड़ियो का चयन हुआ था जिसमें से 5 खिलाड़ियो ने मेडल लाया है और जिले का नाम रोशन किया है। शलोनी कट्म […]