दुर्ग, फरवरी 2025/sns/ नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत “जाबो कार्यक्रम” के तहत “जागो वोटर” अभियान के माध्यम से जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने निरंतर प्रयास जारी है। इसी कड़ी में मतदाताओं को अपने अधिकारों व मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने महिलाओं ने रंगों से और फूलों से रंगोली बनाकर शत् प्रतिशत् मतदान की शपथ ली और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया। रंगोली के जरिए उन्होंने प्रभावशाली तरीके से लोगों तक मतदान के प्रति प्रेरणा का संचार किया। इसके अलावा महिलाओं ने पारंपरिक रीति से कलश स्थापित कर जिले में निर्विघ्न निर्वाचन प्रक्रिया की कामना की। कलश स्थापना भारतीय संस्कृति में शुभ कार्यों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में मानी जाती है। महिलाओं का यह उत्साहपूर्ण प्रयास सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, साथ ही मतदान के महत्व को भी उजागर करता है।
संबंधित खबरें
प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाया, अब बढ़ते परिवारों को मिला नया राशन कार्ड- श्री अकबर
कवर्धा फरवरी 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान आज मंगलवार को जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत बिड़ौरा, सिंघनपुरी और दैहानडीह में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ग्राम पंचायत बिड़ौरा, सिंघनपुरी और […]
सेवा कार्यों में सिख समाज की भूमिका अग्रणी: श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री बघेल गुरूनानक जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जन तक पहुंचाएं लाभ – डॉ डहरिया
अम्बिकापुर 27 अप्रैल 2022/ छतीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाआें और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की योजनाओ का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित […]