बलौदाबाजार, 31 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के दिशा निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी टी. जाटवर के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भाटापारा, निपनिया एवं हथबंद रेलवे स्टेशन में बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। इसके साथ ही भाटापारा, सिमगा और कसडोल विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान भी संचालित किया गया। अभियान के दौरान चार बच्चों को चिन्हित किया गया जिन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा स्थानीय लोगों को बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति के कानूनी पहलुओं और दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित बच्चों को पुनर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की गई ताकि वे सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें। इस अभियान का उद्देश्य जिले में बाल भिक्षावृत्ति और बाल श्रम को रोकना तथा बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था। अभियान में श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक आर.सी. कौशिक एवं श्रम उपनिरीक्षक कोमल सिंह मरावी, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी दीपक राय, विधिक सह्परिवीक्षा अधिकारी मेघा शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज, आउटरिच कार्यकर्ता विवेक वैष्णव एवं प्रभा जांगड़े शामिल थे।
संबंधित खबरें
चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर दिसम्बर 2021-ग्राम किरगोली तहसील निवासी 39 वर्षीय रतिराम निषाद की दुर्गूकोंदल तहसील के पलाचूर बांध में डूबकर मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिये गये अधिकारों का प्रयोग करते हुए मृतक की पत्नी श्रीमती उत्तरा बाई के लिए चार लाख रूपये की सहायता […]
पौधे रोपण के साथ पौधे का संरक्षण भी जरूरी-वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर
केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात के दौरान पौधरोपण कर पौधा वितरण किया कवर्धा, 06 जुलाई 2023। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम घानीखुंटा, बोदा-47, उसरवाही, लोहारीडीह, कोयलारझोरी, नेवासपुर, भेलवाटोला, सरईपतेरा और […]
अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवाल 2022’’
राईस ब्रीडिंग की आधुनिक तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन भविष्य के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्धता और धान की प्रतिरोधक, सस्ती और यूजर फ्रेंडली वेरायटी के लिए आधुनिक तकनीक पर हुई सेमिनार खेती किसानी की आधुनिक तकनीक जानने जुटे अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कृषि संस्थान और वैज्ञानिक अफ्रीका, साउथ एशिया सहित कई देश अपनायेंगे छत्तीसगढ़ […]

