जगदलपुर, 24 जनवरी 2025/sns/- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत अधिसूचना जारी होने के साथ ही बुधवार से नाम निर्देशन पत्र दाखिला आरंभ हो गई है। नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत जिले के नगर पालिक निगम जगदलपुर हेतु शुक्रवार को महापौर के लिए 02 नामांकन पत्र तथा वार्ड पार्षद हेतु 20 नामांकन पत्र क्रय किए गए। वहीं नगर पंचायत बस्तर के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष हेतु 01 तथा वार्ड पार्षद के लिए 02 नामांकन पत्र क्रय किए गए। इस तरह अब तक नगर पालिक निगम जगदलपुर हेतु महापौर के लिए 02 तथा पार्षद हेतु 33 नामांकन पत्र क्रय किया गया है। वहीं अब तक नगर पंचायत बस्तर के लिए अध्यक्ष हेतु 01 तथा पार्षद के लिए 03 नामांकन पत्र क्रय किया गया है। ज्ञातव्य है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जिले के नगरीय निकायों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 तक निर्धारित है। वहीं दूसरे दिन 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 31 जनवरी तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी। जिले के दोनों नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगी और 15 फरवरी को मतगणना होगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुँचे टीला, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे,सामाजिक लोगों और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत …..
मुख्यमंत्री श्री बघेल पहुँचे टीला, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे….सामाजिक लोगों और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत …..
ग्लाईफोसेट कीटनाशक की खरीदी, बिक्री एवं उपयोग पर प्रतिबंध
बिलासपुर, अक्टूबर 2022/भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा ग्लाईफोसेट कीटनाशक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। मानव एवं जानवरों के स्वास्थ्य के लिए खतरा एवं जोखिम को देखते हुए इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। उप संचालक कृषि श्री हथेश्वर ने इस तारतम्य में जिले के समस्त पंजीकृत […]
2171 घरों में डायरिया के चिन्हांकन के लिए सघन सर्वे
दुर्ग, नवंबर 2022/भिलाई शहर के वृन्दानगर, जे.पी.नगर, शारदा पारा और न्यू संतोषीपारा केम्प क्षेत्र के आसपास डायरिया (उल्टी, दस्त) फैल गया है। स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम द्वारा श्री चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के डीन से चर्चा किया गया एवं टीम गठित कर मेडिसिन विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ, कम्प्यूनिटी […]