अम्बिकापुर, 21 जनवरी 2025/sns/- अंबिकापुर/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, बिजली पानी, ग्रीन रूम, साउंड सिस्टम सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की तैयारी समय पर पूर्ण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने साउंड सिस्टम एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, निगम निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की दो टीकाकरण कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में होंगी पुरस्कृत टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे ने अकेले लगाए हैं 70 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन, श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 45 हजार से ज्यादा टीके लगाए रायपुर. 7 मार्च 2022. कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में उत्कृष्ट […]
रंग-बिरंगी राखियां से सजेगी भाईयों की कलाईयां
रीपा में महिलाएं तैयार कर रही हैं आकर्षक राखियां रायपुर, 28 अगस्त 2023/ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाईयों की कलाईयों पर स्व-सहायता समूहों की बहनों की राखियां एक बार फिर सजेंगी। राज्य के गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में राखियां तैयार कर रही हैं। राखियों में परम्परा के अनुरूप मौली-धागा, मोती […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर दी नवरात्र पर्व की बधाई
जगदलपुर अक्टूबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर उन्हें नवरात्र पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां आम नागरिकों से मिले और उनकी मांगों, समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री […]