सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जनवरी 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के कोसीर परियोजना अंतर्गत ग्राम साल्हे के आंगनबाड़ी केन्द्र 2 के लिए आंगनबाड़ी सहायिका पद की भर्ती हेतु 31 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोसीर के पता में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित गांव का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो, निवास प्रमाण पत्र में गांव के निवासी के लिए सरपंच और सचिव दोनों का हस्ताक्षर होना चाहिए या पटवारी का हस्ताक्षर होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित होना चाहिए।
संबंधित खबरें
अटल आवास बीजापुर का क्षेत्र कंटेटमेंट जोन घोषित
बीजापुर 12 जनवरी 2022- नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान किये जा रहे सैम्पल टेस्टिंग के दौरान अटल आवास बीजापुर में 01 मरीज की जांच रिर्पोट पाजिटिव्ह पाये जाने के कारण अटल आवास बीजापुर का क्षेत्र 50 मीटर वर्णित सीमा का क्षेत्र 11 जनवरी से आगामी 14 दिवस की […]
झारखंड में परिवर्तन की बेला है – विष्णु देव साय
झारखंड के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहे, अभी जमानत पर हैं, ये प्रदेश का दुर्भाग्य – सीएम साय जेएमएम-कांग्रेस सरकार ने झारखंड को लूटा, पार की भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के कुरडेग में विशाल परिवर्तन यात्रा सभा को किया संबोधित कुरडेग/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज […]
69 लाख 4 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
15 मार्च तक राशन कार्ड का नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे रायपुर, 04 मार्च 2024/छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 04 मार्च की स्थिति में 69 लाख 4 हजार 329 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे […]