बिलासपुर, 10 जनवरी 2025/ sns/-उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन इन दिनों चल रहा है।कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व और खाद्य तथा सहकारिता विभाग की टीम मुस्तैदी से लगी है। इस क्रम में विकासखण्ड मस्तुरी में स्थिति धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति देवरी का तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा जॉच करते हुए भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान उपार्जन केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। उपार्जन केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान की मात्रा का ऑनलाईन खरीदी मात्रा से मिलान करने पर सेवा सहकारी समिति देवरी में 1071 कट्टी (428.4 क्विंटल) धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है। प्रकरण में सहकारिता विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जावेगी।
संबंधित खबरें
*बाल श्रम के रोकथाम पर छह सप्ताह तक चलाया जा रहा जागरूकता अभियान*
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 17 मई 2023/ यूनिसेफ छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से 30 अप्रैल राष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस से 12 जून विश्व बाल श्रम निषेध दिवस तक बाल श्रम के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान सोशल मीडिया में चलाया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से श्रम विभाग […]
गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणामुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में हुए शामिलरायपुर, मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने गीदम […]
कांकेर जिले में चार नवीन धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति
उत्तर बस्तर कांकेर , नवम्बर 2021- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कांकेर जिले में चार नये धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत मदले, अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत उसेली, नरहरपुर विकासखण्ड के डूमरपानी तथा हटकाचारामा में नवीन धान खरीदी केन्द्र की स्वीकृति दी गई है।