मुंगेली जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्कूल परिसर के 100 मीटर परिधि में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम श्री अजीत पुजारी एवं राजस्व टीम द्वारा लोरमी और तहसीलदार व नायब तहसीलदारों की टीम द्वारा ग्राम पंडरभट्ठा, चिरहुला, कोहड़िया, घुठेली, पोड़ी, छतौना और सेंदरी में विद्यालय परिसर के समीप संचालित दुकानों में तम्बाकू उत्पादों की जांच की गई। डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज ने बताया कि जांच में तंबाकू उत्पाद गुटका, सिगरेट, तम्बाखू, गुड़ाखु का विक्रय करते पाए जाने पर उक्त उत्पादों की जब्ती करते हुए कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत की कार्रवाई की गई।
संबंधित खबरें
कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए जिले में वैक्सीनेशन कार्य सतत जारी
अब तक 29 लाख 26 हजार 816 नागरिकों को लगाया गया वैक्सीन कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार की जा रही निगरानी संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई टेस्टिंगराजनांदगांव, अप्रैल 2023। शासन के निर्देशानुसार जिले में कोविड-19 संक्रमण से नागरिकों की सुरक्षा के लिए 16 जनवरी 2021 से वैक्सीन की आपूर्तिनुसार आयु वर्ग के लोगों को […]
सांसद श्री राहुल गांधी ने प्राकृतिक फाईबर से निर्मित उत्पादों की सराहना
रायपुर, फरवरी 2022/सांसद श्री राहुल गांधी ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के साथ मंत्री मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे। श्री सांसद […]
कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की समस्याएं
कोरबा 23 जुलाई 2024/sns/- जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनचौपाल में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। जन चौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रकरणों के अनुसार संबंधित अधिकारियों […]