सारंगढ़ बिलाईगढ़ जनवरी 2025/sns/ जिले में आयुष्मान भारत योजना को लेकर लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमे प्रतिदिन अलग अलग विभाग के अधिकारी कर्मचारियों और सीधे जनता से जुड़े कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है। पिछले दिनों स्कूलो और आगनबाड़ी कर्मियों का दिया गया था। उसी कड़ी में शुक्रवार को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 70 वर्ष एवम अधिक उम्र के हितग्राहियो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन पूर्ण करने हेतु जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में जनपद सीईओ राधेश्याम नायक के सहयोग से पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, बिहान समूह की महिलाये, आवास मित्र, एवं अन्य जनपद मैदानी कर्मचारी के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पूरे सारंगढ़ विकासखण्ड में महाअभियान 04 जनवरी 2025 को आयोजित किया गया है। जिसमें समस्त आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य करेंगे। शासन के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य अमला भी लगातार घर पहुंच कर कार्य कर रहे ताकि आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाने मे कोई भी वर्ग के लोग वंचित ना हो। आज की भागदौड़ भारी जिंदगी मे लोग कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है लेकिन लोग गरीबी की वजह से इलाज से वंचित रह जाते है लेकिन सरकार ऐसे लोगो के लिए ही एक विशेष योजना चला रही आयुष्मान भारत योजना के नाम पर जिसको जमीनी स्तर मे भी यह योजना पहुंच सके उसके लिए शासन प्रशासन समय समय पर प्रशिक्षण के साथ जागरूक करती है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व में शामिल होने का मिला न्योता
मुख्यमंत्री ने भगवान को सलामी देते हुए ‘तुपकी’ दागकर स्वीकारा आमंत्रण रायपुर 16 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर से अध्यक्ष श्री ईश्वर नाथ खम्बारी के नेतृत्व में आए 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज और गोंचा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री […]
5 पंचायतों में जन समाधान चौपाल आज
अम्बिकापुर 25 मार्च 2022/ अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दरिमा, उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पेण्ड्ररखी, लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अरगोती, लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोयलारी एवं सीतापुर विकासखंड के नगर पंचायत सीतापुर में 26 मार्च 2022 को जन समाधान चौपाल का आयोजन किया जाएगा।इसी प्रकार 27 मार्च को अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम […]
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में अपर कलेक्टर ने ली राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक
जांजगीर-चांपा 29 अक्टूबर 2024/sns/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 हेतु मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हेतु में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस. पी. […]