मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी एवं उठाव कार्य सुचारू रूप से लगातार जारी है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 76 हजार 232 किसानों से 33 लाख 64 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है, इनमें 18 लाख 13 हजार 816 क्विंटल मोटा, 7441 क्विंटल पतला और 15 लाख 43 हजार 101 क्विंटल सरना धान शामिल है। वहीं 13 लाख 75 हजार 405 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जो लगातार जारी है। कलेक्टर ने समितियों में सुचारू रूप से धान खरीदी एवं शीघ्र उठाव करने, मौसम खराब होने की स्थिति में धान का सुरक्षित रखरखाव करने और अवैध धान खपाने वाले कोचियों-बिचौलियों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल होंगें जनता से रूबरू
रायपुरमुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन प्रत्येक गुरुवार रायपुर, 26 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जनता से रूबरू होकर आज 27 जून को आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह […]
जागरूकता और सफल प्रबंधन सिकल सेल रोग के लिए सबसे अहमः मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
-जिला अस्पताल में सिकल सेल प्रबंधन यूनिट का उद्धाटनदुर्ग, अक्टूबर 2022/जिले के जिला चिकित्सालय में सिकल सेल प्रबंधन केंद्र की शुरुआत के साथ ही इसका विस्तार कर सिकल सेल जैसे अनुवांशिक रोग का सफल प्रबंधन के द्वारा नियंत्रण शासन की प्राथमिकता है ऐसा आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने वक्तव्य में सिकल सेल प्रबंधन […]