स्ट्रीट लाइट सुधार कार्य करवाया गयारायपुर दिसम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्याओं का निराकरण हो रहा है। तुलसी नगर गुढियारी निवासी श्री टिकाऊ राम साहू स्ट्रीट लाइट नहीं जलने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि गली में 4 स्ट्रीट लाइट लगी हैं जिसमें से एक करीब दस दिन से खराब है। जिससे रात में आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पडता है। इसको लेकर उन्होंने स्थनीय प्रशासन से भी शिकायत किया। लेकिन वहां से भी कार्य न होने पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन समस्या निवारण कॉल सेंटर मे फोन किया किया। जिसके बाद सम्बंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद विभागीय अधिकारियो ने मामले की जानकारी ली साथ ही तत्काल स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग का कार्य करवाया गया। इसकी जानकारी आवेदक श्री साहू को दी गई जिसके बाद उन्हांेने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया ।
संबंधित खबरें
गुरू घासीदास जयंती 18 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित
रायगढ़, 15 दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गुरू घासीदास जयंती 18 दिसम्बर 2022 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), कम्पोजिट मदिरा (सी.एस.-2घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ एवं एफ.एल.-3 होटल बार)दुकान तथा भण्डारण भाण्डागार पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया […]
मेन रोड़ से बरबसपुर तक सड़क मरम्मत कार्य के लिए 45 लाख का प्राक्कलन तैयार कर किया गया प्रेषित
कवर्धा, जुलाई 2022। कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव परियोजना क्रियान्वयन ईकाई कवर्धा श्री दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा कवर्धा विकासखंड के अंतर्गत मेन रोड़ से बरबसपुर सड़क की संधारण एवं गारंटी अवधि समाप्त हो चुकी है। नवीनीकरण के लिए वर्ष 2022-23 में 45 लाख रूपए का प्रस्ताव प्राक्कलन तैयार […]
कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची दरअसल कांग्रेस की करारी हार का घोषणा पत्र है : भाजपा
कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची दरअसल कांग्रेस की करारी हार का घोषणा पत्र है : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कांग्रेस के खस्ताहाल पर तीखा कटाक्ष किया: फुँके हुए कारतूस, जो पहले चल चुके हैं और जिनसे निशाना भी नहीं लगा, ऐसे नेताओं को प्रत्याशी बनाया है रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ […]

