रायपुर 26 दिसंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
संबंधित खबरें
स्वस्थ तन-स्वस्थ मन स्वास्थ्य योजनान्तर्गत डिग्रीधारी चिकित्सकों से 4 जून तक आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, मई 2022/ जिले में संचालित छात्रावास/आश्रमों में वर्ष 2022-23 हेतु प्रवेशित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए स्वस्थ तन-स्वस्थ मन (स्वास्थ्य सुरक्षा)योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले के निजी प्रेक्टिशनरों जिनकी एम.बी.बी.एस., बी.ए.एम.एस. एवं बी.एच.एम.एस.डिग्रीधारी चिकित्सकों से एक या एक से अधिक संस्थाओं (छात्रावास/आश्रम)के लिए 4 जून 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए […]
शाकंभरी जयंती पर मरार समाज राजधानी में करेंगे सब्जी दान
वर्चुअल बैठक में अनेक मुद्दों पर लिए निर्णय अभनपुर । गुरुवार को जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल के नेतृत्व तथा तहसील आरंग के पदाधिकारियों के संयोजन में रायपुर जिले व महासंघ के पदाधिकारियों का वर्चुअल बैठक रखा गया। जिसमें शाकंभरी जयंती व दान पुण्य का पर्व छेरछेरा के अवसर पर मरार पटेल समाज के आराध्य देवी शाकंभरी […]
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2024 कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण न्यूनतम समस्या अधिकतम राहत दे सके इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह मतदान केंद्रों के सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश मतदान केंद्रों के बूथों में आवाजाही के लिए सुगम […]