सुकमा, दिसम्बर 2024/sns/ समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। धान उपार्जन हेतु जिले में 24 केन्द्र बनाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2024 की स्थिति में जिले के लगभग 4 हज़ार 559 पंजीकृत किसानों से 2 लाख 43 हजार 52 क्विंटल धान की खरीदी किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र एर्राबोर में 4609.20 क्विंटल, कुकनार में 9324 क्विंटल, केरलापाल में 18405.20 क्विंटल, कांजीपानी में 4863.20 क्विंटल, कोडरीपाल में 12804.80 क्विंटल, कोंटा में 9929.20 क्विंटल, गादीरास में 13121.60 क्विंटल, मानकापाल में 743.20 क्विंटल, किस्टाराम में 7856.80 क्विंटल, गोलापल्ली में 7668.80 क्विंटल, चिंतागुफा में 506 क्विंटल, छिंदगढ़ में 14313.60 क्विंटल, बिरसठपाल में 16727.20 क्विंटल, जगरगुण्डा में 00 क्विंटल, चिड़पाल में 7951.60 क्विंटल, तोंगपाल 13249.20 क्विंटल, दोरनापाल में 7614.40 क्विंटल, नेतानार 17114.40 क्विंटल, पुसपाल 11714.80 क्विंटल, पोलमपल्ली में 1489.20 क्विंटल, गुडरा में 12249.20 क्विंटल , मुड़पल्ली में 6678.80 क्विंटल, कुंदनपाल में 2634.80 क्विंटल , सुकमा में 34572.80 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र सोना कुकानार में 6910 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। इसी प्रकार जिले में धान का उठाव 16 हज़ार 820 क्विंटल हुआ है। जिला प्रशासन के द्वारा धान उठाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव की तैयारी के संबंध में बैठक आज
राजनांदगांव अक्टूबर 2024/sns/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 24 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राज्योत्सव 2024 की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव 2024 के […]
बोर्ड परीक्षा प्रवीण्य सूची हेतु स्वामी आत्मानंद स्कूल मुंगेली में विशेष कोचिंग शुरू
मुंगेली, 21 सितंबर 2024/sns/- जिले में शिक्षा को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में कई नवाचार पहल किए जा रहे है। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल दाऊपारा मुंगेली में विशेष कोचिंग की शुरुवात की गई। कलेक्टर ने स्कूल के स्मार्ट […]
जेम से नहीं ई-मानक पोर्टल सेप्स से होगी सरकारी खरीदी
रायपुर 18 फरवरी 2022/प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार अब सभी विभागों में शासकीय खरीदी राज्य के ई-मानक पोर्टल सेप्स से ही हो सकेगी। राज्य सरकार के उद्योग विभाग ने पहले ही जेम (ळम्ड) पोर्टल से खरीदी की तिथि 31 मार्च 2021 निर्धारित की थी और निर्धारित तिथि बाद जेम पोर्टल से खरीदी नहीं करने […]