छत्तीसगढ़

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ताजुद्दीन आसिफ को आत्मीय विदाई

बीजापुर दिसंबर 2024/sns/ जिला पुलिस बीजापुर छ.ग. द्वारा श्री ताजुद्दीन आसिफ, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर, जिला बीजापुर छ.ग. का पदोन्नति एवं स्थानांतरण उपरांत कार्यभार मुक्त होेने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
   सम्मान समारोह में श्री ताजुद्दीन आसिफ ,व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर, जिला बीजापुर छ.ग. की जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंखाजुर, जिला कांकेर छ.ग. में पदोन्नति होने हेतु जिला कलेक्टर श्री संबित मिश्रा , पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स श्री मंयक गुरजर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवरना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. युलैण्ड यार्क, एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री शरद कुमार जायसवाल एवं उपस्थिति अन्य अधिकारीगण द्वारा बधाई दिया गया तथा जिला बीजापुर में अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद उनके कार्यकाल के दौरान उनके महत्वपूर्ण उत्कृष्ट  योगदान हेतु शुभकामनाएं और जिला बीजापुर से कार्यभार समाप्त कर पंखाजुर जिला कांकेर जाने हेतु भावनात्मक विदाई दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *