मुंगेली दिसंबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार चिराग परियोजना अंतर्गत जिले के उद्यानिकी कृषकों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए पोषण आधारित बागवानी विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में उद्यान विभाग द्वारा विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम देवरी एवं पचौटिया के उद्यानिकी कृषकों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को पोषण आधारित बागवानी विषय पर एक दिवसीय कृषक परिवार प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें चिराग परियोजना का परिचय, खाद्य एवं पोषण आधारित बागवानी, व्यक्तिगत बाड़ी विकास, गुरुत्वाकर्षण टपक सिंचाई, बाड़ी फेंसिंग, उद्यानिकी फसल प्रदर्शन, सामुदायिक बाड़ी विकास, जैविक खाद निर्माण और उपयोग, बीज एवं बीज उपचार, सब्जियों के नर्सरी प्रबंधन आदि घटकों पर कृषकों को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उद्यान विभाग के सहायक संचालक भगवती साहू, उद्यान अधीक्षक व ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, ग्राम के सरपंच एवं उद्यानिकी मित्र उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री सिंह ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल पुसौर का किया निरीक्षण
रायगढ़, मई 2022/ स्कूलों में फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बॉयो के प्रयोग शालाएं मानकों के अनुरूप बनी होनी चाहिए, इसमें छात्रों के प्रेक्टिकल के लिए उपकरणों के साथ आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। लैब में वॉटर सप्लाई तक सिंक भी लगा होना चाहिए। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम […]
कुलीपोटा मत्स्य केंद्र पहुंचे कलेक्टरकलेक्टर ने मत्स्य पालन कार्य का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा 05 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कुलीपोटा में मत्स्य पालन के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मछुआ सहकारी समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण देने और हेचरी का भ्रमण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री उमाशंकर भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आकाश […]
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 22 एवं 23 अप्रैल को जिले के प्रवास पर रहेंगे,
जांजगीर चांपा, 22 अप्रैल, 2022 / विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 22 और 23 अप्रैल को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ महंत का 22 अप्रैल को सायं 5:00 बजे कोरबा से रेस्ट हाउस सक्ती आगमन होगा। उनका शाम 6 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। […]