रायपुर 12 दिसंबर 2024/केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसम्बर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर, 28 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री हिरवानी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री अर्जुन हिरवानी का आज […]
आंगनबाड़ी केन्द्र से मिली स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं से बोकरामुड़ा की नंदिनी ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
कोरबा / दिसंबर 2021/आंगनबाड़ी केंद्र से मिली स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाओं से जिले के ग्राम बोकरामुड़ा की नंदिनी ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। कोरबा जिले के हरदीबाजार परियोजना केन्द्र के अंतर्गत ग्राम बोकरामुड़ा की रहने वाली नंदिनी एक मध्यम परिवार से हैं। उनके पति श्री प्रकाश कुमार हैं, जो खेती-किसानी कर अपना जीवन-यापन […]
सुशासन तिहार 2025 शिकायतों पर कार्रवाई झोला छाप डाक्टर की क्लिनिक सील बंद,दो आर एच ओ क़ा कार्यस्थल बदला व एक का रुका वेतन
बलौदाबाजार, 07 मई 2025/sns/- सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निराकरण जिला प्रशासन द्वारा त्वरित गति से की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एक झोला छाप डाक्टर की क्लिनिक को सीलबंद किया गया और दो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (आरएचओ ) के कार्य स्थल में परिवर्तन किया […]