शासन द्वारा दी गई सुविधाओं के सम्बन्ध में किसानों को दी जानकारी, व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैकअम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बुधवार को अम्बिकापुर के धान उपार्जन केंद्र करजी, दरिमा तथा नवानगर पहुंचकर धान खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से बात कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया, किसानों ने इसपर संतुष्टि जताई। उन्होंने किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान नमी मापक यंत्र से धान की नमी तथा धान तौलाई का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री भोसकर ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि आपकी सुविधा के लिए खरीदी केंद्र में माइक्रो एटीएम हैं, जिससे दस हजार रूपए तक की राशि निकाल सकते हैं। अब आपको उपार्जन केंद्र तक धान परिवहन, किराए पर लिए गए ट्रैक्टर आदि का भाड़ा के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के दर से धान खरीदी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए श्री भोसकर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें।
संबंधित खबरें
समाधान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा सुशासन तिहार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं कर रहे फील्ड विजिट
रायपुर, 08 मई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते […]
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय रेल को मतदाता जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पुरस्कृत किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय रेल को मतदाता जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पुरस्कृत किया। भारतीय रेल की ओर से यह पुरस्कार रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने ग्रहण किया।
रोजगार मेला का आयोजन 21 अक्टूबर को
जगदलपुर 18 अक्टूबर 2024/ sns/जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज आड़ावाल जगदलपुर में 21 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से रोजगार मेला एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु काऊसिलिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड, कम्पयूटर आॅपरेटर, होम नर्स, सेल्स एक्सीक्यूटिव, सिविंग मशीन आॅपरेटर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी तथा लाईवलीहुड काॅलेज में संचालित निःशुल्क […]