छत्तीसगढ़

विष्णु के सुशासन में आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं


बीजापुर दिसंबर 2024 /sns/ जिले के भटपल्ली में रहने वाली बिजे गोटा ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग खेती किसानी में किया है। बिजे गोटा पहले बहुत परेशानियों से गुजर रही थीं, लेकिन जब से महतारी वंदन योजना का लाभ उन्हें मिला तब से उन्होंने 50 डिसमिल की ज़मीन से अपनी शुरुआत की। अब सात महीने से वह महतारी वंदन योजना की राशि से खेती कर अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से मदद कर रही हैं।
बिजे ने खेती से अच्छा आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना की राशि से अपने खेत में टमाटर, मूली और विभिन्न प्रकार की भाजी उगा रही हैं।
बिजे का यह प्रेरणादायक कार्य समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को दर्शाता है वह न केवल सब्जियां बाजार में बेचकर अपना जीवन यापन करती हैं बल्कि स्कूलों और आश्रमों में निशुल्क वितरण करके समाज में एक सकारात्मक संदेश भी फैला रही हैं।
बिजे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपना बड़ा भाई मानते हुए कहा कि यदि हमारे जीवन में विष्णु देव जैसे भाई हों तो हम बेहनो को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस भावना के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी नम आँखों से धन्यवाद ज्ञापित किया, जो उनके लिए प्रेरणा और सहायता का स्रोत बने हैं। यह कहानी न केवल बिजे की दृढ़ इच्छाशक्ति और उदारता को दिखाती है बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को भी उजागर करती है जो अपने परिश्रम और समर्पण से दूसरों की जिंदगी में बदलाव ला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *