बिलासपुर, दिसम्बर 2024/sns/छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। जिसके चलते विधानसभा सचिवालय से सवाल भी आने लगे हैं। समय-सीमा में सवालों का जवाब बनाना और भेजना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जिसके मद्देनजर कलेक्टर अवनीश शरण ने समय-सीमा में सवालों का जवाब भिजवाने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय से बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर भी नहीं जाएंगे। आकस्मिक हालात में आहूत किये जाने पर कार्यालयीन समय के बाद एवं अवकाश के दिनों में कार्यालय में उपस्थित होंगे। समय-सीमा में विधानसभा के सवालों का जवाब भेजने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर श्री आरए अधारी को नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर एसएस दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ को मिली पहली सफलता,अमितेश मिश्रा ने जीता सिल्वर मेडल
रायपुर, 30 सितम्बर 2022/ गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में आज छत्तीसगढ़ को पहली सफलता प्राप्त हुई। दस हजार मीटर स्पीट स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के श्री अमितेश मिश्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने श्री मिश्रा की इस सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामना […]
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण के प्रारंभ दिवस पर हुआ स्वीप गतिविधियों का अयोजन
*मतदाता जागरूकता हेतु जिले के दो प्रमुख मार्गो पर निकाली गई रैली* *कठपुतली दल रहा आकर्षण का केंद्र* *कलेक्टर-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैलियों को किया रवाना* *रैली उपरांत लोगों को दिलाई गई शपथ* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 2 अगस्त 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त […]
खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने मतदाता जागरूकता के तहत की पौधारोपण
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 2 अगस्त 2023/ नागरिक आपूर्ति निगम के जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् जिला प्रशासन से जारी निर्देशानुसार शपथ लिया गया। शपथ ग्रहण के दौरान चित्रकांत ध्रुव (खाद्य अधिकारी) सूर्यकांत शुक्ला, जिला प्रबंधक (नागरिक आपूर्ति निगम) एवं नागरिक आपूर्ति निगम के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता […]