रायपुर, 02 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 03 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि राजेन्द्र बाबू भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए स्वतंत्र तथा निष्पक्ष कार्य की मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने भारत में संभावनाओं से भरे जीवन की कल्पना की थी और उन्हें साकार करने के लिए उन्होंने अद्वितीय समर्पण दिखाया। उनके जीवन मूल्य और अमूल्य विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
संबंधित खबरें
ई-केवायसी सत्यापन में सरगुजा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर
अम्बिकापु, जुलाई 2022/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों के ई-केवायसी में सरगुजा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। ई-केवायसी सत्यापन में यह उपलब्धि केवल 19 दिन में हासिल हुआ है। इस उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत को […]
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय,जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया रायपुर, 24 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और […]