मुंगेली 19 नवम्बर 2024/sns/ सब इंस्पेक्टर परीक्षा में चयनित जिले के युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं एस.पी से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। उन्होंने परीक्षा में सफल युवाओं को बधाई देते हुए अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने चयनित युवाओं को जीवन में अनुशासन अपनाने और कानून एवं व्यवस्था की बेहतर समझ के साथ कार्य करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता से सीधा संपर्क होता है इसलिए अपने कार्य क्षेत्र में मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरी संवेदनशीलता से कार्य करें और समाज के लिए मिसाल बनें। एस पी श्री भोजराम पटेल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन गाड़ी के दो पहिए की तरह हैं। उन्होंने चयनित युवाओं को बेहतर समन्वय अनुशासन और संवेदनशीलता से कार्य करने प्रोत्साहित किया।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 3 लाख 80 हजार 603 मीट्रिक टन धान की खरीदी
मुंगेली 01 फरवरी 2022// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। धान खरीदी का कार्य 07 फरवरी तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन में धान खरीदी का कार्य सभी […]
वार्ड क्रमांक 27 पार्षद उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय संपरीक्षक नियुक्त
रायगढ़, दिसम्बर 2022/ छ.ग.राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद पद के उप निर्वाचन व्यय सीमा का प्रावधान किये जाने के फलस्वरूप जिला निर्वाचन अधिकारी के अधीन एवं श्री गोपाल सिंह मण्डावी जिला कोषालय अधिकारी रायगढ़ को नोडल नियुक्त करते हुए इनके मार्गदर्शन में […]
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल और दूरसंचार विभाग ने भारतीय रेलवे के सभी जोनों के बीच वर्ष 2023-24 के लिए “अखिल भारतीय दक्षता शील्ड” प्राप्त करके पाया सर्वोच्च स्थान
रायपुर – 23 दिसम्बर, 2024 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दिनांक 21 दिसम्बर, 2024 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 68वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार: अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में भारतीय रेलवे के सभी जोनों के “अखिल भारतीय प्रदर्शन दक्षता शील्ड” जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया। केंद्रीय रेल […]