छत्तीसगढ़

जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन के शत-प्रतिशत बस्तर ओलंपिक 2024

खेलों का सफल आयोजन, युवाओं में उत्साह

बेहतर प्रदर्शन करने वाले  खिलाड़ी हुए सम्मानित

सुकमा, नवंबर 2024/sns/ बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत सुकमा जिले में आयोजित विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक जारी है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में सुकमा, छिंदगढ़ और कोंटा विकासखंडों में 10 नवंबर से 15 नवंबर 2024 के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
बस्तर ओलम्पिक खेल महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकसी (महिला वर्ग), बैडमिंटन, कराटे, फुटबॉल, तवा फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक और तीरंदाजी जैसे खेल शामिल किए गए हैं। इन खेलों में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की है। विकासखंड स्तर विभिन्न प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी ने सभी खिलाड़ियों को खेलों में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने खेलों के महत्व का बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए नियमित रूप से खेलों में भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारते हैं, साथ ही मानसिक रूप से भी हमें मजबूत बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि जीवन में बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखा जा सके।
 इस दौरान खेल अधिकारी श्री वीरूपाक्ष पौराणिक ने जानकारी दी कि तीनों विकासखंडों से कुल 6,795 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें सुकमा विकासखंड से 2,614, कोंटा विकासखंड से 2,311 और छिंदगढ़ विकासखंड से 1,870 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इसमें युवा वर्ग, महिलाएं और नागरिक पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बारसे माड़े, अध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा श्री आयते कलमू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री डमरू नाग अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित संयुक्त कलेक्टर श्री सूरज कश्यप, सीईओ जनपद पंचायत सुकमा सुश्री मधु तेता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर जा रहा है। जिसका उद्देश्य बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *