बलौदाबाजार, अक्टूबर 2024/sns/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किए जाने हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 जारी किया गया है। इसी अनुक्रम में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में किया गया है। प्रारंभिक प्रकाशन अनुसार मतदाताओं की जानकारी निम्नानुसार है विधानसभा क्रमांक 43 बिलाईगढ़ में मतदान केंद्र 129, पुरुष मतदाता 52338, महिला मतदाता 52458, थर्ड जेंडर 2,कुल मतदाता 104798, विधानसभा क्रमांक 44 कसडोल में मतदान केंद्र 404, पुरुष मतदाता 184597, महिला मतदाता 185313, थर्ड जेंडर 2,कुल मतदाता 369912, विधानसभा क्रमांक 45 बलौदाबजार में मतदान केंद्र 199, पुरुष मतदाता 91036, महिला मतदाता 92631, थर्ड जेंडर 0,कुल मतदाता 183667, विधानसभा क्रमांक 46 भाटापारा में मतदान केंद्र 282, पुरुष मतदाता 129255, महिला मतदाता 131271, थर्ड जेंडर 11,कुल मतदाता 260537, इस तरह जिले में कुल 1014 मतदान केंद्र, पुरुष मतदाता 457226, महिला मतदाता 461673 थर्ड जेंडर 15, कुल मतदाता 918914 है। इसी तरह दावें एवं आपत्तियों का कार्यक्रम निम्नानुसार तय है जिसमें एकीकृत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 29.10.2024 बुधवार को,दावा आपत्तियाँ प्राप्त करने हेतु तिथियाँ 29.10.2024 (बुधवार) से 28.11.2024 (गुरुवार) तक,विशेष शिविर हेतु तिथियाँ 09.11.2024 (शनिवार), 10.11.2024 (रविवार), 16.11.2024 (शनिवार) तथा 17.11.2024 (रविवार), दावा आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तारीख 24.12.2024 (मंगलवार) तक,डाटाबेस अद्यतन करना, तथा अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति प्राप्त करना 01.01.2025 (बुधवार),मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06.01.2025 (सोमवार) को किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों में दावा आपत्ति प्राप्त करने हेतु ते तिथियों में अविहित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहेंगे। आवेदक ऑनलाइन पोर्टल (https://voters.eci.gov.in/) या मोबाईल एप (Voter Helpline App) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। दावा आपत्ति से संबंधित प्रपत्र एवं उनके उपयोग कर सकते है। जिसमें फॉर्म नंबर 6 नए मतदाता के रूप में पंजीयन हेतु, फॉर्म 7 नाम विलोपन हेतु या किसी नाम के सम्मिलित किए जाने के संबंध में आपत्ति हेतु, फॉर्म नंबर 8 स्थानांतरण/त्रुटि सुधार/PWD मार्किंग/प्रतिस्थापन एपिक हेतु उपयोग कर सकते है। राजनैतिक दलों के द्वारा भी बीएलए की नियुक्ति मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बूथ स्तर पर संबंधित अधिकारियों की सहायता हेतु BLA (बूथ लेवल एजेंट) को नियुक्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
त्रुटि वंश जारी कलेक्टर को नोटिस,एसडीएम ने मांगी माफी
बलौदाबाजार,1अप्रैल 2022/त्रुटि वंश जारी कलेक्टर को नोटिस मामले में भाटापारा एसडीएम लवीना पांडेय ने कलेक्टर डोमन सिंह को लिखित में अवगत कराते हुए माफी मांगी है। साथ ही भविष्य में इस तरह की पुनारावृत्ति नही होने उल्लेख किया है। उन्होंने इस संबंध में बताया कि ज्ञापन के स्थान पर टंकण त्रुटिवशं कारण बताओ नोटिस अंकित […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा
रायपुर, 21 फरवरी 2024/एसएनएस आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला […]
मंडी सचिव धुर्वे ने रेड़ा के शिव ट्रेडर्स से 34 क्विंटल अवैध धान जप्त किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 25 नवंबर 2024/sns/अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश के पालन में सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे एवं मंडी कर्मचारी अर्जुन ठाकुर आदि के द्वारा सोमवार को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम रेड़ा के शिव ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान में अवैध रूप […]