छत्तीसगढ़

21वीं पशुधन गणना 25 अक्टूबर से शुरू

बिलासपुर, अक्टूबर 2024/sns/ 21वीं पशु संगणना 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है। पशु गणना हर पाँच साल में एक बार की जाती है। इस गणना का आयोजन कृषि मंत्रालय, पशुपालन विभाग, डेयरी और मत्स्य पालन, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा किया जाता है। पशु संगणना मोबाईल एप के माध्यम से किया जायेगा। गणना सभी ग्रामों एवं वार्डों में की जायेगी। पशुधन गणना से जुड़ी जानकारी केन्द्र एवं राज्य शासन के नीति निर्माताओं के साथ-साथ किसानो, व्यापारियों, उद्यमियों डेयरी उद्योग एवं आम जनता के लिये फायदेमंद रहता है।

    कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन एवं संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ जी. एस.एस. तंवर के निर्देशन में 21 वीं पशु संगणना संबंधी समस्त तैयारियां कर ली गयी है। जिला नोडल अधिकारी द्वारा संगणना से संबंधित समस्त प्रपत्रों, परिभाषाओं 16 विभिन्न प्रजातियों के पशु/पक्षीयों के नस्ल की पहचान के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गयी। इस कार्य हेतु जिले में 182 प्रगणक एवं 35 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर आई.डी. तैयार कर लिया गया है। मोबाईल एप द्वारा किये जाने वाले संगणना के कार्य का अभ्यास विभागीय अधिकारियों को हैण्ड्स आन ट्रेनिंग जिला नोडल अधिकारी डॉ विरेन्द्र पिल्ले द्वारा कराया गया है।

    संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ जी.एस.एस. तंवर ने जिले के समस्त पशुपालको एवं गणमान्य नागरीकांे से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग के द्वारा नियुक्त प्रगणकों को अपने पशु/पक्षीयों की सही-सही जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *