जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ राज्य में विज्ञान एवं गणित शिक्षा प्रोत्साहन की नवीन छात्रवृत्ति योजना प्रारंभ की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसमें छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की 10वीं की बोर्ड बोर्ड परी परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हुए तथा कक्षा 11 वी में विज्ञान एवं गणित विषय लेकर अध्ययन कर रहे है छात्र-छात्राएं पात्र होंगे तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 12 वी तक यह छात्रवृत्ति प्रदाय की जायेगी। इस योजना का प्रारंभ छात्र-छात्राओ द्वारा विज्ञान एवं गणित विषय पर रुचि नहीं लेने के कारण राज्य में विज्ञान एवं गणित शिक्षकों की कमी होने पर की गई है। जिन विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त करना है वे अपनी संस्था में छात्रवृत्ति प्रभारी से संपर्क कर फार्म ऑनलाइन आवेदन कर सकते है विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 2000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी राज्य शासन के मापदण्ड पूर्ण करने पर यह छात्रवृत्ति कक्षा 12 वी तक मिलती रहेगी।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री 6 मार्च को शहर की जनता को करेंगे संबोधित, लाभान्वित हितग्राही से करेंगे संवाद
दुर्ग, मार्च 2024/ प्रधानमंत्री जी का संवाद कार्यकम का प्रसारण राज्य शहरी विकास अभिकरण, नवा रायपुर के आदेशानुसार विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयुक्त श्री […]
सिंचाई का मिला सही जरिया तो किसान देवनाथ में भी जगी कुछ बड़ा करने की ललक
मनरेगा से हुआ डबरी निर्माण, धान की फसल के साथ सब्जी की खेती और मछलीपालन का भी कर रहे काम अम्बिकापुर 28 नवम्बर 2024/sns/ मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन से जिले के कई गांवों में ग्रामीणों की जिंदगी बदल रही है। ऐसी ही एक कहानी जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत झरगवां के किसान देवनाथ […]
वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह ने तीन दिवसीय शहद प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ
कवर्धा, 04 फरवरी 2023। वन मंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक जिला यूनियन कवर्धा श्री चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.) ने आज कुकदुर वन विश्राम गृह में तीन दिवसीय शहद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने शिविर के उद्देश्य के बारे में समझाते हुए बताया कि यह शिविर तीन दिवस का है। नवीन तकनीक से शहद […]