नामांकन के दूसरे दिन 9 आवेदन खरीदे गएरायपुर 19 अक्टूबर 2024/sns/ रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे दिन ही 9 नामांकन आवेदन खरीदे गए। अब तक 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन आवेदन खरीदा है। भरे हुए नामांकन पत्रों को 21 अक्टूबर को रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष जमा कर सकते है। आज भारतीय जनता पार्टी से श्री सूरज यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री दयाराम मेढ़े, निर्दलीय से श्री जितेंद्र शर्मा, निर्दलीय से श्री महेंद्र कुमार बाघ, निर्दलीय से श्रीमती सुषमा अग्रवाल, निर्दलीय से श्री प्रकाश कुमार उरांव, निर्दलीय से श्री आकाश तिवारी, निर्दलीय से मोहम्मद अनवर रिजवी, निर्दलीय श्रीमती शबिस्ता खान ने नामांकन आवेदन खरीदा है। नामांकन आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन की सवीक्षा की जाएगी। 30 अक्टूबर को उम्मीदवारी वापस ले सकते है।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
– सौहार्दपूर्ण ढंग से शांति, सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील दुर्ग मार्च 2025/sns/जिले की गौरवशाली परम्परा को कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से शांति, सद्भाव के साथ होली मनाने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में […]
पुरई में हुआ जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
दुर्ग, नवंबर 2022/ जिला सह. केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू आज जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ ओलम्पियाड 2022 अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में जनपद स्तरीय खेल का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक किया गया। श्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि हमार राज्य कला एवं संस्कृति […]
छत्तीसगढ़ में मोदी गारंटी पर तेजी से अमल हो रहा- किरण सिंह देव
भाजपा की राष्ट्रीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी रायपुर। दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से विचार व्यक्त किए। उन्होंने […]