मुंगेली/2024/sns/ जनपद पंचायत लोरमी में पदस्थ पंचायत सचिव श्री ध्रुव कुमार तिवारी को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने यह कार्यवाही की है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने, ग्राम पंचायत का प्रभार नहीं देने एवं उच्चाधिकारी के आदेश की लगातार अवहेलना करने के कारण पंचायत सचिव के विरूद्ध यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में सचिव तिवारी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया जाता है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
संबंधित खबरें
गांधी जयंती दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः रहेगा बंद
अम्बिकापुर 29 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2023 को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। गांधी जयंती को जिले की समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकान, एफ.एल. 8 एवं मद्य भंडागार को बंद रखने कहा गया है। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। […]
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री शफी अहमद का दौरा कार्यक्रम
रायगढ़, दिसम्बर 2022/ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल (कैबिनेट मंत्री दर्जा) श्री शफी अहमद 9 एवं 10 दिसम्बर 2022 को दो दिवसीय रायगढ़ जिले के प्रवास पर आयेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद 9 दिसम्बर को प्रात: 7 अंबिकापुर से […]
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का जिले में हुआ शुभारंभ
09 से 14 सितंबर तक चलेगा अभियान जिले में 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के चार लाख 87 हजार बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजॉल की गोली कोरबा, सितम्बर 2022/राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर किया गया। […]