छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बध में अपर कलेक्टर ने दी जानकारी

सुकमा, 18 अक्टूबर 2024/sns/कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री  गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्बध में जानकारी दी। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में पत्रकारों से चर्चा कर जानकारी दी। अपर कलेक्टर ने बताया कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *