दुर्ग, अक्टूबर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई नगर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 18 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 1.55 बजे थाना ग्राउण्ड परिसर हेलीपेड भिलाई-3 पहुंचेंगे और कार द्वारा अग्रसेन भवन खुर्सीपार के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां पर अपरान्ह 2 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय कार द्वारा थाना ग्राउण्ड हेलीपेड के लिए प्रस्थान कर अपरान्ह 3.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर प्रस्थित होंगे।
संबंधित खबरें
आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
धमतरी 30 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने प्राकृतिक आपदा से मृत छः व्यक्तियों के परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मिली जानकारी के मुताबिक आग में जलने की वजह से इलाज के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। इनमें धमतरी तहसील के ग्राम […]
स्टापडेम दो साल में ही टूटा : मुख्यमंत्री ने किसान की शिकायत पर जांच करने और नया स्टाप डैम बनाने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बड़े डोंगर में ग्रामीणों के साथ की भेंट मुलाकात धान के बदले दूसरी फसल को प्रोत्साहन देने का परिणाम, मक्का का रकबा तेजी से बढ़ा किसानो ने मांगी फैक्ट्री शासन द्वारा हितग्राहीमूलक डीबीटी योजनाओं के चलते बैंकिंग की जरूरत बढ़ी, किसानों ने बैंक की शाखा खोलने की माँग की बड़े […]
आपदा पीड़ित 15 परिवारों को 60 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार,10 जनवरी 2024/प्राकृतिक आपदा से मृत 15 लोगों के निकट परिजनों के लिए 60 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 8 जनवरी 2024 को ये स्वीकृतियां प्रदान […]