धमतरी 30 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने प्राकृतिक आपदा से मृत छः व्यक्तियों के परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मिली जानकारी के मुताबिक आग में जलने की वजह से इलाज के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। इनमें धमतरी तहसील के ग्राम तेन्दूकोन्हा के श्री रघुनाथ मंडावी की 12 जून 2020 को मृत्यु होने के फलस्वरूप उनकी पत्नी श्रीमती संत बाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम दर्री की श्रीमती चुम्मन बाई की मृत्यु 29 नवम्बर 2020 को होने के मद्देनजर उनके पति श्री जोहित राम और ग्राम सारंगपुरी की श्रीमती पूजा सोनवानी की मृत्यु 12 जून 2021 को होने के फलस्वरूप पति श्री अश्वनी कुमार सोनवानी को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी तरह पानी में डूबने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जिन्हें कलेक्टर श्री एल्मा ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें नगरी तहसील के ग्राम अमाली निवासी श्री रतनूराम साहू की 24 सितम्बर 2021 को मृत्यु होने पर पत्नी श्रीमती अमृत बाई, भखारा तहसील के ग्राम जोरातराई की सुश्री ईशा पाल की 25 अक्टूबर 2021 को मृत्यु होने पर पिता श्री झामेन्द्र कुमार पाल और नगरी के अमाली की श्रीमती उमित्रा बाई की 17 नवम्बर 2021 को मृत्यु होने पर पति श्री जगतराम साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।