अम्बिकापुर अक्टूबर 2024/sns/ संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, डॉ अनिल कुमार शुक्ला ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का एक दिन का अवैतनिक किये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय कार्यक्रम के फ्लेक्स व बैनर तैयार कर लगवाने कहा, ताकि आमजनों को इसकी जानकारी मिले। उन्होंने संस्था में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी ली।
संबंधित खबरें
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण
संयुक्त राष्ट्र संघ में पदस्थ बिलासपुर के श्री आनंद पाण्डेय के आमंत्रण पर पहुंचे थे संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले, कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था आयोजकों को भगवान श्रीराम की बेर से बनी कलाकृति का छायाचित्र भेंट किया […]
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध उद्योगपति श्री राहुल बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर फरवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, पूर्व राज्यसभा सांसद और पद्मभूषण से सम्मानित श्री राहुल बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री भूपेश बघेल ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री राहुल बजाज और उनके समूह ने देश के औद्योगिकीकरण में महत्वपूर्ण […]
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अस्त्र-शस्त्र पुलिस थाना में जमा कराने के निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर 27 नवम्बर 2021- जिले के नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक-09 में पार्षद पद के उप निर्वाचन में मतदान एवं मतगणना को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्दन कुमार द्वारा नगर पंचायत भानुप्रतापपुर सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों (लॉयसेंसियों) […]