सुकमा, 10 अक्टूबर 2024/sns/नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। जिस हेतु राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा निर्वाचक नामावली तैयारी कार्य का प्रेक्षण हेतु श्री राजेश पात्रे, अपर कलेक्टर दन्तेवाडा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री राजेश पात्रे 14 अक्टूबर 2024 सोमवार को जिला सुकमा मे पहुंचेगें तथा न्यू सर्किट हाउस सुकमा में ठहरेगे। आम जनता को निर्वाचक नामावली तैयारी के सबध में यदि कोई भी आपत्ति एवं सुझाव हो तो वे प्रेक्षक से दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन
दुर्ग, 20 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह आयोजन किया जा रहा है। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रुप में प्रति वर्ष […]
प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डाॅ. अरूण शर्मा के निधन पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने दी श्रद्धांजलि
परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया रायपुर 29 फरवरी 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डाॅ. अरूण शर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर ने उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना भी व्यक्त की। इस दौरान एसडीएम श्री देवेंद्र पटेल समेत तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की|
रायपुर /8मार्च2024/एसएनएस/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की| उन्होंने कहा कि महिला दिवस तरह मनाएं इस पर खूब विचार किया तब बात समझ में आई कि आप सभी बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान का जोखिम […]