जगदलपुर अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 07 परिवारों को 28 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम कुरेंगा निवासी गुड्डी की मृत्यु सांप काटने से भाई श्री रघु को , ग्राम सालेपाल निवासी दशो की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र श्री दुला को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम कोड़ेबेड़ा निवासी गायत्री की मृत्यु सांप काटने से पति श्री कार्तिक को, तहसील करपावण्ड ग्राम पथरी निवासी पदमनी की मृत्यु सांप काटने से पति श्री बंधु को ग्राम छिन्दगांव निवासी राजेन्द्र ठाकुर की मृत्यु पानी में डूबने से माता प्यासी ठाकुर को, तहसील बकावण्ड ग्राम छोटेदेवड़ा निवासी आसमन की मृत्यु सांप काटने से पत्नि श्रीमती दशाय को और तहसील दरभा ग्राम पखनार निवासी गुद्रो उर्फ गुंडरू की मृत्यु सांप काटने से पुत्र श्री रूपू प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
संबंधित खबरें
दीदीयों ने हौसले से लिखी अपनी तकदीर: हाथों से बेरोजगारी की लकीर मिटाकर बनाया मुकाम
रायपुर, मई 2022/ हौसले और मजबूत इरादे तकदीर भी बदल सकते हैं। अपने मजबूत इरादों से दंतेवाड़ा जिले की महिलाओं ने अपने हाथों से बेरोजगारी की लकीर मिटा कर नई इबारत लिखी। यह उनकी मजबूती का परिणाम है, जो मशीन से होने वाली ईटों का निर्माण का काम उन्होंने अपने हाथों में लिया और उसे […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश,स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को दिए निर्देश,ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने हेतु किए जाएँ प्रयास
स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को दिए निर्देश ग्रीष्म लहर से नागरिकों को बचाने हेतु किए जाएँ प्रयास सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गयी है
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री डेका ने जनजातीय संस्कृति और सशक्तिकरण पर केंद्रित पुस्तकें भेंट की
रायपुर, अक्टूबर 2024/sns/छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को आज पुरखौती मुक्तागंन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की पहली प्रति भेंट की। इन पुस्तकों का विमोचन श्री डेका द्वारा किया गया। ये पुस्तकें राज्य की जनजातीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण […]