बिलासपुर, अक्टूबर 2024/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रति वर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान ) प्रदान किया जाता हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) स्मृति पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाना है आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2024 तक है। आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे कार्यालयीन समय में किया जा सकता है। 10 अक्टूबर के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।